PDF Modals Example
PDF Preview
  • 5 out of 5 stars rating एक नवरत्न कंपनी
  • कर्मचारी कॉर्नर
  • आईएसओ
  • सरल उपयोग
  • साइट मैप
  • सहायता
  • मुख्य अनुभाग पर जाएँ
  • English | |
National Hydroelectric Power Corporation Ltd, India
STQC Certificate Great place to work. Certified February 2025 to February 2026 INDIA National Emblem of India
Close menu
  • होम
  • हमारे बारे में
    एक्सप्लोर अवलोकन दृष्टिकोण लक्ष्य प्रोफ़ाइल उद्देश्य ऑर्गनाइज़ेशन चार्ट भूमिका व उत्तरदायित्व वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर व्यापार आचरण तथा आचार संहिता संस्था के बहिर्नियम एवं अंतर्नियम
    प्रबंधन निदेशक मंडल निदेशकों की समिति
    अन्य सम्मान और पुरस्कार संपर्क करें
  • व्यवसाय
    पावर स्टेशन
    निर्माणाधीन परियोजनाएं
    विकासधीन परियोजनाएं
    संयुक्त उद्यम / सहायक - परियोजनाएं
    डिपोजिट / टर्नकी
    परामर्श
    संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियां
  • हितधारक
    निवेशक अध्‍यक्षीय वक्तव्य वित्तीय परिणाम घोषणाएं वार्षिक रिपोर्ट्स आगे.... विद्युत मंत्रालय के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन
    विक्रेता स्टार्टप/एमएसएमई कॉर्नर विक्रेता पोर्टल निविदा एवं बोलियां आनलाईन भुगतान सीएलपीएम पोर्टल
  • वाणिज्यिक
    अवलोकन
    पावर ट्रेडिंग सेल
    सम्पर्क
    लागू कानून और नियमन
    लाभार्थी
    राजस्व वसूली/निष्पादन
    संचालित पावर स्टेशन
    टैरिफ
    बिलिंग
    शुल्क याचिका
    वाणिज्यिक सूचनाएँ
  • स्थिरता
    पर्यावरण प्रस्तावना प्रमुख क्षेत्र छह मासिक रिपोर्ट आर एंड आर पहल इवेंट्स पर्यावरण मंजूरी कॉर्पोरेट पर्यावरण नीति
    सी एस आर अवलोकन सीएसआर नीति सीएसआर संप्रेषण कार्य-नीति सीएसआर परियोजना चयन दिशानिर्देश सीएसआर योजना/गतिविधि सीएसआर गतिविधि रिपोर्ट सम्मान और पुरस्कार प्रपत्र और प्रारूप
    ईएसजी/बीआरएसआर नीतियां स्थिरता रिपोर्ट
  • मीडिया
    मीडिया प्रेस विज्ञप्ति
    गैलरी फोटो दीर्घा वीडियो गैलरी
    डाउनलोड एनएचपीसी कॉर्पोरेट पुस्तिका
  • कैरियर
    वर्तमान अधिसूचना
    बैकलॉग रिक्तियां
    सामान्य सूचना
    मेडिकल फिटनेस के लिए मानदंड और मानक
    आरक्षण रोस्टर सीधी भर्ती आरक्षण रोस्टर प्रमोशन रोस्टर PwBD रोस्टर
  • होम
  • समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति
Nhpc

समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति

एनएचपीसी लिमिटेड ने लगातार दूसरे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया

NHPC
एनएचपीसी लिमिटेड ने लगातार दूसरे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया 

भारत सरकार का नवरत्न उद्यम, एनएचपीसी लिमिटेड ने पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर प्राप्त करते हुए जनवरी 2026 से जनवरी 2027 की अवधि के लिए लगातार दूसरे वर्ष के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त किया है। ग्रेट प्लेस टू वर्क, कार्यस्थल संस्कृति, कार्मिक अनुभव और नेतृत्व व्यवहार पर केंद्रित एक वैश्विक संगठन है जो मार्केट लीडिंग रेवेन्यू, कार्मिक प्रतिधारण और विस्तारित नवाचार प्राप्त करने में सहायता करता है। यह प्रमाणन कठोर मूल्यांकन मॉडल पर आधारित है जो व्यापक स्तर पर कार्मिकों की प्रतिक्रिया प्राप्त करता है और पांच बिंदुओं- विश्वसनीयता, सम्मान, निष्पक्षता, गौरव और सौहार्द पर संगठनात्मक कार्य पद्धतियों का मूल्यांकन करता है।
 
इस गौरवपूर्ण अवसर पर, एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता ने लगातार दूसरे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन अर्जित करने के लिए सभी कार्मिकों को बधाई दी। उन्होंने प्रमाणन प्रक्रिया से प्राप्त परिज्ञान का विश्लेषण करने पर जोर दिया और एनएचपीसी की कार्य संस्कृति को और सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर, सार्थक प्रयासों को करने का आह्वान किया।
 
ग्रेट प्लेस टू वर्क® प्रमाणन™ विश्वास, सम्मान, गरिमा, समावेशिता, मान्यता और प्रशंसा पर आधारित संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एनएचपीसी की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। अपनी स्थापना के बाद से पांच दशकों से अधिक की विकास यात्रा के साथ, एनएचपीसी ने भौगोलिक विविधताओं, भाषाओं, संस्कृतियों, स्थानीय परंपराओं और सामाजिक परिस्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद अत्यधिक सकारात्मक कार्मिक अनुभव को प्रोत्साहित किया है। संगठन के कार्मिक निगमित लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा गौरव व सम्मान के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए सदैव प्रतिबद्धता से एकजुट रहते हैं। सर्वेक्षण के सभी स्तरों पर एनएचपीसी के 88% कार्मिकों ने भाग लिया, जो संगठन की प्रक्रियाओं और नेतृत्व में उनकी सुदृढ़ भागीदारी और विश्वास को रेखांकित करता है।
 
यह प्रतिष्ठित प्रमाणन एनएचपीसी को कार्यस्थल संस्कृति में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठित संगठनों में पुनर्स्थापित करता है, जो कार्मिक के साथ जुड़ाव, उनके कल्याण और समग्र अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।
*******
फरीदाबाद
13.02.2026

आर एंड डी
आर.टी.आई.
कैरियर
स्मार्ट ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर)
सतर्कता
नागरिक चार्टर
निवेशक कॉर्नर
लोक शिकायत
राजभाषा ज्योति
सेवाएं और पहल
महत्वपूर्ण लिंक
इंटेग्रिटी पैक्ट
निविदा एवं बोलियां
आईएसओ प्रमाणन
साइट मानचित्र
वेंडर जोन
परामर्श
सी एल पी एम
अभिगम्यता और उपयोगिता
संपर्क/ई-पोर्टल (सेवानिवृत कर्मचारी)
ऑनलाइन पेमेंट
डाउनलोड
वेबसाइट नीति
वेब सूचना प्रबंधक
वाणिज्यिक
कर्मचारी कॉर्नर
राजभाषा कॉर्नर
75% आर्बिट्रल अवार्ड जारी करने के लिए दिशानिर्देश
ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट
स्वर्ण जयंती वर्ष प्रकाशन आदि
पता

एनएचपीसी कार्यालय परिसर,
सेक्टर 33, फरीदाबाद, हरियाणा 121003


हमसे संपर्क करें
सहायता
नियम एवं शर्तें
कॉपीराइट © 2026 एनएचपीसी लिमिटेड, सर्वाधिकार सुरक्षित
  • अंतिम बार अद्यतन: 13-02-2026 15:50:41

  • साइट विज़िटरों की संख्या : 7773953
  • शिकायतें