एनएचपीसी ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त छमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए
एनएचपीसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक अग्रणी ‘नवरत्न’ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम ने 4 नवंबर, 2026 को आयोजित अपने निदेशक मंडल की बैठक में अनुमोदन के पश्चात 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही एवं छमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए।
30 सितंबर, 2026 को समाप्त छमाही के दौरान एनएचपीसी ने ₹2,639 करोड़ का एकल लाभ कर पश्चात दर्ज किया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹1,997 करोड़ था। इस प्रकार इसमें 32% की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का एकल लाभ कर पश्चात ₹1,525 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹926 करोड़ था, जो 65% की वृद्धि दर्शाता है।
कंपनी का परिचालन से राजस्व चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 51% बढ़कर ₹4,125 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹2,732 करोड़ था। राजस्व में यह वृद्धि मुख्य रूप से सुबनसिरी लोअर परियोजना के आंशिक रूप से चालू होने, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में तीस्ता-V पावर स्टेशन से वाणिज्यिक विद्युत उत्पादन पुनः शुरू होने तथा पार्बती-II पावर स्टेशन के बेहतर उत्पादन प्रदर्शन के कारण हुई।
कंपनी ने छमाही के दौरान अब तक का सर्वाधिक 21,469 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की इसी छमाही के उत्पादन की तुलना में 27% अधिक है।
30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित लाभ (कंपनी के हिस्से का) ₹1,549 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹1,021 करोड़ था। इस प्रकार इसमें 52% की वृद्धि दर्ज की गई।
समेकित आधार पर, एनएचपीसी की कुल स्थापित क्षमता वर्तमान में 9,583 मेगावाट है, जिसमें 31 पावर स्टेशनों से प्राप्त नवीकरणीय ऊर्जा (पवन एवं सौर ऊर्जा सहित) की क्षमता शामिल है।
04.11.2026
फ़रीदाबाद