श्री राजेश कुमार सिंह ने एनएचपीसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का अतिरिक्त कार्यभार संभाला
श्री राजेश कुमार सिंह, आईआरएसएस (2002) ने दिनांक 06 अक्तूबर 2026 को एनएचपीसी लिमिटेड, भारत की अग्रणी जलविद्युत कंपनी एवं भारत सरकार का एक 'नवरत्न' उद्यम, के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिंह को सीवीओ, एनएचपीसी का अतिरिक्त कार्यभार पदभार ग्रहण करने की तिथि से छह माह की अवधि के लिए अथवा नियमित सीवीओ की नियुक्ति होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, सौंपा गया है।
श्री राजेश कुमार सिंह वर्तमान में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन में मुख्य सतर्कता अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में बी.टेक. तथा आईआईटी (बीएचयू ), वाराणसी से कम्युनिकेशन सिस्टम्स में एम.टेक. किया है। उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया और चीन में सीनियर लीडरशिप प्रोग्राम भी पूरा किया है।
भारतीय रेलवे में 24 वर्षों से अधिक के अनुभव के दौरान श्री सिंह ने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) तथा मॉडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में मुख्य सामग्री प्रबंधक का पद शामिल है, जहाँ वे खरीद संबंधी कार्यों की देखरेख के लिए जिम्मेदार रहे।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री सिंह ने क्रय, सतर्कता, सूचना प्रौद्योगिकी और सामग्री प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है, साथ ही विभिन्न क्रॉस-फंक्शनल टीमों का प्रबंधन भी किया है। अपने बहु-विषयक दायित्वों के माध्यम से, उन्होंने परिचालन सत्यनिष्ठा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है तथा सार्वजनिक सेवा में पारदर्शिता, नवाचार और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।
*******
06.10.2026
फ़रीदाबाद