PDF Modals Example
  • 5 out of 5 stars rating एक नवरत्न कंपनी
  • कर्मचारी कॉर्नर
  • आईएसओ
  • सरल उपयोग
  • साइट मैप
  • सहायता
  • मुख्य अनुभाग पर जाएँ
  • English | |
National Hydroelectric Power Corporation Ltd, India
STQC Certificate Great place to work. Certified February 2025 to February 2026 INDIA National Emblem of India
Close menu
  • होम
  • हमारे बारे में
    एक्सप्लोर
    अवलोकन दृष्टिकोण लक्ष्य प्रोफ़ाइल उद्देश्य ऑर्गनाइज़ेशन चार्ट भूमिका व उत्तरदायित्व वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर व्यापार आचरण तथा आचार संहिता संस्था के बहिर्नियम एवं अंतर्नियम
    प्रबंधन
    निदेशक मंडल निदेशकों की समिति
    अन्य
    सम्मान और पुरस्कार संपर्क करें
  • व्यवसाय
    पावर स्टेशन
    निर्माणाधीन परियोजनाएं
    विकासधीन परियोजनाएं
    संयुक्त उद्यम / सहायक - परियोजनाएं
    डिपोजिट / टर्नकी
    परामर्श
    संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियां
  • हितधारक
    निवेशक
    अध्‍यक्षीय वक्तव्य वित्तीय परिणाम घोषणाएं वार्षिक रिपोर्ट्स आगे.... विद्युत मंत्रालय के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन
    विक्रेता
    स्टार्टप/एमएसएमई कॉर्नर विक्रेता पोर्टल निविदा एवं बोलियां आनलाईन भुगतान सीएलपीएम पोर्टल
  • वाणिज्यिक
    अवलोकन
    पावर ट्रेडिंग सेल
    सम्पर्क
    लागू कानून और नियमन
    लाभार्थी
    राजस्व वसूली/निष्पादन
    संचालित पावर स्टेशन
    टैरिफ
    बिलिंग
    शुल्क याचिका
    वाणिज्यिक सूचनाएँ
  • स्थिरता
    पर्यावरण
    प्रस्तावना प्रमुख क्षेत्र छह मासिक रिपोर्ट आर एंड आर पहल इवेंट्स पर्यावरण मंजूरी कॉर्पोरेट पर्यावरण नीति
    सी एस आर
    अवलोकन सीएसआर नीति दिशानिर्देश सीएसआर योजना/गतिविधि सीएसआर गतिविधि रिपोर्ट प्रपत्र और प्रारूप
    ईएसजी/बीआरएसआर
    नीतियां स्थिरता रिपोर्ट
  • मीडिया
    मीडिया
    प्रेस विज्ञप्ति
    गैलरी
    वीडियो गैलरी
    डाउनलोड
    एनएचपीसी कॉर्पोरेट पुस्तिका
    फोटो गैलरी
    एनएचपीसी द्वारा नव वर्ष 2023 के स्वागत हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा एनएचपीसी निगम मुख्यालय में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियाँ एनएचपीसी द्वारा 47वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन एनएचपीसी ने 49वां स्थापना दिवस - झलकियाँ कवि सम्मेलन - 2024 की झलकियाँ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 भारत रत्न डा. भीमराओ आंबेडकर 133वीं जयंती समारोह स्वच्छता पखवाड़ा - 2024 वसंत उत्सव 2025 की झलकियाँ एनएचपीसी स्वर्ण जयंती एवं 51वां स्थापना दिवस का आयोजन नव वर्ष 2026 के अवसर पर दिनांक 01.01.2026 को निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम की झलकियाँ गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एनएचपीसी निगम मुख्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की झलकियाँ वसंत उत्सव 2026 - झलकियाँ
  • कैरियर
    वर्तमान अधिसूचना
    बैकलॉग रिक्तियां
    सामान्य सूचना
    मेडिकल फिटनेस के लिए मानदंड और मानक
    आरक्षण रोस्टर
    सीधी भर्ती आरक्षण रोस्टर प्रमोशन रोस्टर PwBD रोस्टर
  • होम
  • समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति
Nhpc

समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति

एनएचपीसी की 50वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन

NHPC
एनएचपीसी ने दिनांक 28.08.2026 को अपने पंजीकृत कार्यालय, फरीदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी 50वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन किया। कंपनी के सदस्यों ने, अन्य बातों के साथ-साथ, फरवरी 2026 में भुगतान किए गए ₹1.40 प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹0.21 प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की घोषणा के प्रस्ताव पर विचार किया।
 
अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता ने एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित किया। एनएचपीसी बोर्ड के सदस्यों सहित निदेशक (परियोजनाएं), श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (तकनीकी), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (वित्त), श्री महेश कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), श्री परेश आर. राणपरा, सरकार द्वारा नामित निदेशक, श्री दिवाकर नाथ मिश्र, स्वतंत्र निदेशक, डॉ. बर्नाडेट लिंगदोह के साथ-साथ कंपनी सचिव श्रीमती रूपा देब भी उपस्थित थीं।
 
इस अवसर पर अपने संबोधन में, श्री गुप्ता ने भारत के स्वच्छ ऊर्जा ट्रांजिशन में विशेष रूप से सौर और पवन ऊर्जा के तीव्र विस्तार के बीच ग्रिड संतुलन, विद्युत की अधिक मांग के दौरान समर्थन तथा ऊर्जा भंडारण के लिए जलविद्युत के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंप भंडारण परियोजनाओं पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने और सहायक नीतिगत उपायों से जलविद्युत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर उत्पन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी अपने सुदृढ़ जलविद्युत पोर्टफोलियो और सौर, पवन व अन्य स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में बढ़ती मौजूदगी के कारण इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। एनएचपीसी के दीर्घकालिक दृष्टिकोण को दोहराते हुए, उन्होंने कहा कि कंपनी 2047 तक 50,000 मेगावाट की संस्थापित क्षमता प्राप्त करने और भारत की ऊर्जा सुरक्षा तथा स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए, श्री गुप्ता ने कहा कि एनएचपीसी ने सुबनसिरी लोअर (750 मेगावाट), पार्बती-II (800 मेगावाट) और करणीसर सौर (300 मेगावाट) परियोजनाओं को चालू करके एक ही वित्तीय वर्ष में 1,850 मेगावाट की अपनी अब तक की सबसे अधिक क्षमता हासिल की है, जो पांच दशकों में विकसित कंपनी की निरंतर परियोजना निष्पादन क्षमताओं को दर्शाता है। सहायक कंपनियों और संयुक्त उद्यमों सहित कंपनी की समेकित संस्थापित क्षमता 9,333 मेगावाट के पार पहुँच गई है, जिसमें 9,204 मेगावाट की कुल 17 परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।
 
एकल आधार पर, एनएचपीसी के 25 पावर स्टेशनों की 7,401 मेगावाट संस्थापित क्षमता से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 23,307 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ है। नदियों के जल प्रवाह में भिन्नता के बावजूद, यह प्रदर्शन संयंत्र की उपलब्धता, कुशल जलाशय प्रबंधन और निवारक रखरखाव के माध्यम से एनएचपीसी की प्रचालन टीमों की निरंतरता को दर्शाता है।
 
कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर, श्री गुप्ता ने कहा कि एनएचपीसी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ₹4,220.46 करोड़ का समेकित शुद्ध लाभ और ₹3,617.80 करोड़ का एकल शुद्ध लाभ प्राप्त किया है। उन्होंने कंपनी द्वारा बड़ी परियोजनाओं में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ विवेकपूर्ण वित्तीय प्रबंधन पर निरंतर ध्यान केंद्रित किए जाने को भी रेखांकित किया।
 
एनएचपीसी ने अपनी परियोजना विकास और स्वच्छ ऊर्जा पहलों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसमें 1,720 मेगावाट कमला जलविद्युत परियोजना के लिए सीसीईए की मंजूरी, 2,880 मेगावाट दिबांग बहूद्देशीय परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति और 3,097 मेगावाट एटालिन जलविद्युत परियोजना के लिए अरुणाचल प्रदेश सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करना शामिल है। कंपनी ने अपने पंप-भंडारण और नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो को भी आगे बढ़ाया है, जिसमें वेस्ट कल्लाडा, केरल में 50 मेगावाट की फ्लोटिंग सौर परियोजना तथा सिक्किम के 510 मेगावाट तीस्ता-V पावर स्टेशन को पुनः प्रचालित करना सम्मिलित है।
 
नवंबर 2025 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने और स्वर्ण जयंती मनाने के बाद, 50वीं आम वार्षिक बैठक एनएचपीसी की पचास साल की यात्रा का एक अहम पड़ाव भी थी।
 
श्री गुप्ता ने एनएचपीसी के विकास में भारत सरकार, केंद्र और राज्य सरकारों, नियामकों, शेयरधारकों, हितधारकों और कर्मचारियों के निरंतर समर्थन और योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की। उन्होंने दोहराया कि एनएचपीसी अपने पांच दशकों के अनुभव और विशेषज्ञता के आधार पर राष्ट्र के सुरक्षित, स्थायी और हरित ऊर्जा भविष्य की दिशा में अपना योगदान जारी रखेगी।
 
********
फ़रीदाबाद
28.08.2026
 
आर एंड डी
आर.टी.आई.
कैरियर
स्मार्ट ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर)
सतर्कता
नागरिक चार्टर
निवेशक कॉर्नर
लोक शिकायत
राजभाषा ज्योति
सेवाएं और पहल
महत्वपूर्ण लिंक
इंटेग्रिटी पैक्ट
निविदा एवं बोलियां
आईएसओ प्रमाणन
साइट मानचित्र
वेंडर जोन
परामर्श
सी एल पी एम
अभिगम्यता और उपयोगिता
संपर्क/ई-पोर्टल (सेवानिवृत कर्मचारी)
ऑनलाइन पेमेंट
डाउनलोड
वेबसाइट नीति
वेब सूचना प्रबंधक
वाणिज्यिक
कर्मचारी कॉर्नर
राजभाषा कॉर्नर
75% आर्बिट्रल अवार्ड जारी करने के लिए दिशानिर्देश
ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट
स्वर्ण जयंती वर्ष प्रकाशन आदि
पता

एनएचपीसी कार्यालय परिसर,
सेक्टर 33, फरीदाबाद, हरियाणा 121003


हमसे संपर्क करें
सहायता
नियम एवं शर्तें
कॉपीराइट © 2026 एनएचपीसी लिमिटेड, सर्वाधिकार सुरक्षित
  • अंतिम बार अद्यतन: 01-09-2026 10:08:53

  • साइट विज़िटरों की संख्या : 7941208
  • शिकायतें