एनएचपीसी द्वारा पीएससीबी के तत्वावधान में 25वें इंटर सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी
एनएचपीसी द्वारा पीएससीबी के तत्वावधान में 25वें इंटर सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी
श्री भूपेंद्र गुप्ता, सीएमडी, एनएचपीसी ने आज गुरुग्राम स्थित टेरी ग्राउंड में 25वें इंटर सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), एनएचपीसी तथा एनएचपीसी और भाग लेने वाले संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। एनएचपीसी 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के तत्वावधान में 25वें इंटर सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है।
अपने उद्घाटन संबोधन में सीएमडी, एनएचपीसी ने राष्ट्र निर्माण में विद्युत क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु विश्वसनीय, स्वच्छ और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराने के प्रति विद्युत क्षेत्र के संगठनों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि जिस समन्वय, टीमवर्क और समर्पण की भावना से देश को ऊर्जा मिलती है, वही भावना खेल के मैदान में उत्कृष्टता को भी प्रेरित करती है। उन्होंने इस आयोजन को केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व और सौहार्द का उत्सव बताते हुए कहा कि यह कार्यस्थल से परे आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने का माध्यम है।
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सीपीएसयू एवं अन्य संगठनों की कुल 14 टीमें - विद्युत मंत्रालय, केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, एनटीपीसी, आरईसी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, बीईई, एसजेवीएनएल, टीएचडीसी, ग्रिड इंडिया, डीवीसी, बीबीएमबी एवं नीपको इस टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं, जो इस आयोजन के महत्व को दर्शाता है।
टूर्नामेंट के दौरान कुल 28 लीग मैच खेले जाएंगे। इसके बाद, 28 फरवरी 2026 को सेमीफाइनल तथा 1 मार्च 2026 को फाइनल मैच आयोजित किया जाएगा।\
यह टूर्नामेंट विद्युत क्षेत्र के संगठनों के बीच खेल भावना, टीमवर्क और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य और फिटनेस की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगा।
24.02.2026
फरीदाबाद