PDF Modals Example
PDF Preview
  • 5 out of 5 stars rating एक नवरत्न कंपनी
  • कर्मचारी कॉर्नर
  • आईएसओ
  • सरल उपयोग
  • साइट मैप
  • सहायता
  • मुख्य अनुभाग पर जाएँ
  • English | |
National Hydroelectric Power Corporation Ltd, India
STQC Certificate Great place to work. Certified February 2025 to February 2026 INDIA National Emblem of India
Close menu
  • होम
  • हमारे बारे में
    एक्सप्लोर अवलोकन दृष्टिकोण लक्ष्य प्रोफ़ाइल उद्देश्य ऑर्गनाइज़ेशन चार्ट भूमिका व उत्तरदायित्व वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर व्यापार आचरण तथा आचार संहिता संस्था के बहिर्नियम एवं अंतर्नियम
    प्रबंधन निदेशक मंडल निदेशकों की समिति
    अन्य सम्मान और पुरस्कार संपर्क करें
  • व्यवसाय
    पावर स्टेशन
    निर्माणाधीन परियोजनाएं
    विकासधीन परियोजनाएं
    संयुक्त उद्यम / सहायक - परियोजनाएं
    डिपोजिट / टर्नकी
    परामर्श
    संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियां
  • हितधारक
    निवेशक अध्‍यक्षीय वक्तव्य वित्तीय परिणाम घोषणाएं वार्षिक रिपोर्ट्स आगे.... विद्युत मंत्रालय के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन
    विक्रेता स्टार्टप/एमएसएमई कॉर्नर विक्रेता पोर्टल निविदा एवं बोलियां आनलाईन भुगतान सीएलपीएम पोर्टल
  • वाणिज्यिक
    अवलोकन
    पावर ट्रेडिंग सेल
    सम्पर्क
    लागू कानून और नियमन
    लाभार्थी
    राजस्व वसूली/निष्पादन
    संचालित पावर स्टेशन
    टैरिफ
    बिलिंग
    शुल्क याचिका
    वाणिज्यिक सूचनाएँ
  • स्थिरता
    पर्यावरण प्रस्तावना प्रमुख क्षेत्र छह मासिक रिपोर्ट आर एंड आर पहल इवेंट्स पर्यावरण मंजूरी कॉर्पोरेट पर्यावरण नीति
    सी एस आर अवलोकन सीएसआर नीति सीएसआर संप्रेषण कार्य-नीति सीएसआर परियोजना चयन दिशानिर्देश सीएसआर योजना/गतिविधि सीएसआर गतिविधि रिपोर्ट सम्मान और पुरस्कार प्रपत्र और प्रारूप
    ईएसजी/बीआरएसआर नीतियां स्थिरता रिपोर्ट
  • मीडिया
    मीडिया प्रेस विज्ञप्ति
    गैलरी फोटो दीर्घा वीडियो गैलरी
    डाउनलोड एनएचपीसी कॉर्पोरेट पुस्तिका
  • कैरियर
    वर्तमान अधिसूचना
    बैकलॉग रिक्तियां
    सामान्य सूचना
    मेडिकल फिटनेस के लिए मानदंड और मानक
    आरक्षण रोस्टर सीधी भर्ती आरक्षण रोस्टर प्रमोशन रोस्टर PwBD रोस्टर
  • होम
  • समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति
Nhpc

समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति

पंजाब के माननीय राज्यपाल द्वारा राजस्थान में सीमा क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु एनएचपीसी द्वारा प्रदान किए गए आईसीयू एंबुलेंसों का लोकार्पण

NHPC
पंजाब के माननीय राज्यपाल द्वारा राजस्थान में सीमा क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु एनएचपीसी द्वारा प्रदान किए गए आईसीयू एंबुलेंसों का लोकार्पण

पंजाबके माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने 5 फरवरी 2026 को एनएचपीसी  लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत जोधपुर स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान को दो अत्याधुनिक आईसीयू एम्बुलेंस समर्पित की। लोकार्पण समारोह के दौरान एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) श्री महेश कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
इस पहल के अंतर्गत एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस, जिसमें ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है तथा एक बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) एंबुलेंस की खरीद की गई। इस परियोजना की कुल लागत ₹44.09 लाख रही। जोधपुर स्थित सुदर्शन सेवा संस्थान के माध्यम से क्रियान्वित यह परियोजना राजस्थान के दूरस्थ एवं संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आरंभ की गई है।
 
इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल, श्री गुलाब चंद कटारिया ने एनएचपीसी की सीएसआर पहलों, विशेष रूप से आईसीयू एंबुलेंस प्रदान करने के प्रयास की सराहना की और दो आधुनिक एंबुलेंसों को जोधपुर के सुदर्शन  सेवा संस्थान को समर्पित करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की, जो राजस्थान के दूरदराज और संवेदनशील सीमा क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगी। उन्होंने एनएचपीसी की सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की और इन एंबुलेंसों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया जा सके।
 
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री महेश कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त),एनएचपीसी लिमिटेड ने कहा कि केवल विद्युत उत्पादन तक सीमित नहीं रहकर, सीएसआर एनएचपीसी के दृष्टिकोण का अभिन्न हिस्सा है। वर्षों से एनएचपीसी शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरणीय स्थिरता और आपदा प्रबंधन में निरंतर पहलों के माध्यम से समावेशी विकास को बढ़ावा देने में प्रतिबद्ध रहा है। राजस्थान के विभिन्न जिलों में एनएचपीसी की सीएसआर पहलें स्थानीय विकास और दीर्घकालिक सामुदायिक कल्याण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं।
 
विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम, एनएचपीसी लिमिटेड ने राजस्थान की विस्तृत अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं सीमा क्षेत्रों में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं की सीमित उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की है। ये एंबुलेंस वंचित क्षेत्रों में निवासरत हजारों लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जीवनरेखा के रूप में कार्य करेंगी तथा आपात स्थितियों में समय पर चिकित्सीय सहायता सुनिश्चित करेंगी। आईसीयू-सुविधायुक्त एएलएस एंबुलेंस अत्याधुनिक जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरणों, जिसमें ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर भी शामिल है, से सुसज्जित है। दोनों एंबुलेंस वास्तविक समय जीपीएस-आधारित ट्रैकिंग प्रणाली से युक्त हैं तथा प्रशिक्षित चालकों एवं योग्य पैरामेडिकल कर्मियों द्वारा संचालित की जाएंगी। इन विशेषताओं से क्षेत्र में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और रोगी देखभाल में उल्लेखनीय सुधार होने की अपेक्षा है।
 
एनएचपीसी लिमिटेड एवं सुदर्शन सेवा संस्थान के इस सहयोगात्मक प्रयास से प्रतिवर्ष 15,000 से अधिक लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। यह पहल आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच में सुधार, सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहन देने तथा विश्वसनीय एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता के माध्यम से संकटजन्य पलायन को कम करने में सहायक सिद्ध होगी। यह पहल देश के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एवं वंचित क्षेत्रों में समावेशी विकास और सामुदायिक कल्याण के प्रति एनएचपीसी लिमिटेड की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
******
फ़रीदाबाद


06.02.2026
 

आर एंड डी
आर.टी.आई.
कैरियर
स्मार्ट ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर)
सतर्कता
नागरिक चार्टर
निवेशक कॉर्नर
लोक शिकायत
राजभाषा ज्योति
सेवाएं और पहल
महत्वपूर्ण लिंक
इंटेग्रिटी पैक्ट
निविदा एवं बोलियां
आईएसओ प्रमाणन
साइट मानचित्र
वेंडर जोन
परामर्श
सी एल पी एम
अभिगम्यता और उपयोगिता
संपर्क/ई-पोर्टल (सेवानिवृत कर्मचारी)
ऑनलाइन पेमेंट
डाउनलोड
वेबसाइट नीति
वेब सूचना प्रबंधक
वाणिज्यिक
कर्मचारी कॉर्नर
राजभाषा कॉर्नर
75% आर्बिट्रल अवार्ड जारी करने के लिए दिशानिर्देश
ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट
स्वर्ण जयंती वर्ष प्रकाशन आदि
पता

एनएचपीसी कार्यालय परिसर,
सेक्टर 33, फरीदाबाद, हरियाणा 121003


हमसे संपर्क करें
सहायता
नियम एवं शर्तें
कॉपीराइट © 2026 एनएचपीसी लिमिटेड, सर्वाधिकार सुरक्षित
  • अंतिम बार अद्यतन: 09-02-2026 17:38:20

  • साइट विज़िटरों की संख्या : 7773953
  • शिकायतें