NHPC Crest
एनएचपीसी लिमिटेड NHPC Limited

भारत का राज्य प्रतीक
भारत सरकार विद्युत मंत्रालय
  • मुख्य पृष्ठ
  • हमारे बारे में
    • एक्सप्लोर
      • अवलोकन
      • दृष्टिकोण
      • लक्ष्य
      • प्रोफ़ाइल
      • उद्देश्य
      • ऑर्गनाइज़ेशन चार्ट
      • भूमिका व उत्तरदायित्व PDF
      • वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर
      • व्यापार आचरण तथा आचार संहिता
      • संस्था के बहिर्नियम एवं अंतर्नियम
    • प्रबंधन
      • निदेशक मंडल
      • निदेशकों की समिति
    • अन्य
      • सम्मान और पुरस्कार
      • संपर्क करें
  • व्यवसाय
    • पावर स्टेशन
    • निर्माणाधीन परियोजनाएं
    • विकासधीन परियोजनाएं
    • संयुक्त उद्यम / सहायक - परियोजनाएं
    • डिपोजिट / टर्नकी
    • परामर्श
    • संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियां
  • हितधारक
    • निवेशक
      • अध्‍यक्षीय वक्तव्य
      • वित्तीय परिणाम
      • घोषणाएं
      • वार्षिक रिपोर्ट्स
      • आगे....
      • विद्युत मंत्रालय के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन
    • विक्रेता
      • स्टार्टप/एमएसएमई कॉर्नर
      • विक्रेता पोर्टल
      • निविदा एवं बोलियां
      • आनलाईन भुगतान
      • सीएलपीएम पोर्टल
  • वाणिज्यिक
    • अवलोकन
    • पावर ट्रेडिंग सेल
    • सम्पर्क
    • लागू कानून और नियमन
    • लाभार्थी
    • राजस्व वसूली/निष्पादन
    • संचालित पावर स्टेशन
    • टैरिफ
    • बिलिंग
    • शुल्क याचिका
    • वाणिज्यिक सूचनाएँ
  • स्थिरता
    • पर्यावरण
      • प्रस्तावना
      • प्रमुख क्षेत्र
      • छह मासिक रिपोर्ट
      • आर एंड आर पहल
      • इवेंट्स
      • पर्यावरण मंजूरी
      • कॉर्पोरेट पर्यावरण नीति
    • सी एस आर
      • अवलोकन
      • सीएसआर नीति
      • दिशानिर्देश
      • सीएसआर योजना/गतिविधि
      • सीएसआर गतिविधि रिपोर्ट
      • प्रपत्र और प्रारूप
    • ईएसजी/बीआरएसआर
      • नीतियां
      • स्थिरता रिपोर्ट
  • मीडिया
    • मीडिया
      • प्रेस विज्ञप्ति
    • गैलरी
      • वीडियो गैलरी
    • डाउनलोड
      • एनएचपीसी कॉर्पोरेट पुस्तिका
    • फोटो गैलरी
      • एनएचपीसी द्वारा नव वर्ष 2023 के स्वागत हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
      • स्वच्छता पखवाड़ा
      • एनएचपीसी निगम मुख्यालय में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियाँ
      • एनएचपीसी द्वारा 47वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन
      • एनएचपीसी ने 49वां स्थापना दिवस - झलकियाँ
      • कवि सम्मेलन - 2024 की झलकियाँ
      • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024
      • भारत रत्न डा. भीमराओ आंबेडकर 133वीं जयंती समारोह
      • स्वच्छता पखवाड़ा - 2024
      • वसंत उत्सव 2025 की झलकियाँ
      • एनएचपीसी स्वर्ण जयंती एवं 51वां स्थापना दिवस का आयोजन
      • नव वर्ष 2026 के अवसर पर दिनांक 01.01.2026 को निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम की झलकियाँ
      • गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एनएचपीसी निगम मुख्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की झलकियाँ
      • वसंत उत्सव 2026 - झलकियाँ
  • कैरियर
    • वर्तमान अधिसूचना
    • बैकलॉग रिक्तियां
    • सामान्य सूचना
    • मेडिकल फिटनेस के लिए मानदंड और मानक
    • आरक्षण रोस्टर
      • सीधी भर्ती आरक्षण रोस्टर
      • प्रमोशन रोस्टर
      • PwBD रोस्टर
  • हमसे संपर्क करें

पहुंच नियंत्रण

  • होम
  • समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति
Nhpc

समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति

एनएचपीसी ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया \ NHPC Celebrates 51st Raising Day

NHPC
एनएचपीसी ने अपना 51वां स्थापना दिवस मनाया 

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी ने 7 नवंबर 2025 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद और अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों और परियोजनाओं में एनएचपीसी के 50 वर्ष पूर्ण होने तथा 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में एनएचपीसी के ऊपर इंडिया पोस्ट, भारत सरकार द्वारा जारी “कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प” का अनावरण मुख्य अतिथि श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनएचपीसी की 50 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती “अचीवमेंट बुक” का विमोचन भी मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किया गया।  
 
इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री महोदय, विशिष्ट अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, श्री सचिन किशोर, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, हरियाणा सर्कल का श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने पौधा और शॉल भेंट कर स्वागत किया।
 
समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री महोदय, श्री सचिन किशोर, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल, इंडिया पोस्ट, हरियाणा सर्कल, श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी, श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री महेश कुमार शर्मा, निदेशक (वित्त), श्री संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा एनएचपीसी के स्वतंत्र निदेशकों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
 
इस समारोह में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग, विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली पीएसयू के सीएमडी, निदेशकगण तथा केंद्र सरकार की विभिन्न एजेंसियों/विभागों तथा एनएचपीसी के वरिष्ठ आधिकारी व कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 
एनएचपीसी की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर एनएचपीसी के ऊपर इंडिया पोस्ट, भारत सरकार द्वारा जारी “कस्टमाइज्ड माई स्टाम्प” में एनएचपीसी के 12 प्रतिष्ठित बाँध/बैराज को प्रदर्शित किया गया है, जो इंजीनियरिंग उत्कृष्टता के अद्भुत उदाहरण हैं और राष्ट्र के लिए जलविद्युत दोहन में एनएचपीसी की विशेषज्ञता का प्रमाण हैं। एनएचपीसी की 50 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती “अचीवमेंट बुक” में, वर्ष 1975 में एनएचपीसी की स्थापना से लेकर अभी तक के एनएचपीसी के समृद्ध इतिहास, उल्लेखनीय उपलब्धियों, तकनीकी उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण के प्रति पाँच दशकों की प्रतिबद्धता को आकर्षक चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है।  

समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य अतिथि महोदय ने एनएचपीसी के 51वें स्थापना दिवस तथा एनएचपीसी द्वारा 50 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा पूरी करने की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी तथा कहा कि एनएचपीसी देश की ऊर्जा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। एनएचपीसी ने अपने 50 वर्षों के सुनहरे सफर में जलविद्युत ऊर्जा के क्षेत्र में जो अद्भुत योगदान दिया है, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने भारत को 2070 तक नेट ज़ीरो एमीशन का लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया है, और देश भर में इस लक्ष्य की प्राप्ति में एनएचपीसी की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण होगी। इसके लिए एनएचपीसी को अपनी ऊर्जा उत्पादन प्रक्रिया में नवीकरणीय ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करना होगा और तकनीकी नवाचार को अपनाना होगा। इसके साथ ही माननीय मंत्री जी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि एनएचपीसी आने वाले समय में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में और भी कई आयाम जोड़ेगी और भारत को विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी।

इस अवसर पर श्री श्रीपाद नाईक, माननीय विद्युत, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री महोदय का विडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। अपने विडियो संदेश में उन्होंने एनएचपीसी के 50 वर्ष पूर्ण होने और 51वें स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर एनएचपीसी परिवार के सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि पचास वर्षों की यह यात्रा केवल समय का आँकड़ा नहीं है, बल्कि समर्पण और उत्कृष्टता की प्रेरणादायक कहानी है। 1975 में एक प्रयास के रूप में आरंभ हुई एनएचपीसी आज भारत की अग्रणी जलविद्युत एवं हरित ऊर्जा कंपनी के रूप में स्थापित है। यह उपलब्धि एनएचपीसी की विशेषज्ञता, निष्ठा और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का परिचायक है।
 
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार ने सभी को एनएचपीसी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी तथा कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व और आनंद का क्षण है। उन्होंने आगे कहा कि हाइड्रोपावर के क्षेत्र में एनएचपीसी को भारत सरकार ने बड़ी जिम्मेदारियाँ दे रखीं हैं। एनएचपीसी इन जिम्मेदारियों को अपने हाइड्रोपावर एक्सिलेन्स से अवश्य पूरा करेगी और विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 
 
इसी क्रम में समारोह को संबोधित करते हुए श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने सभी कार्मिकों को एनएचपीसी के 51वें स्थापना दिवस पर हार्द‍िक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माननीय केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री जी के प्रति उनके बहुमूल्य मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा एनएचपीसी को दिए जाने मार्गदर्शन तथा निगम के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहयोग देने के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत गर्व, आत्मचिंतन और प्रेरणा का दिन है। एनएचपीसी एक ऐसा संगठन है जिसने पिछले पचास स्वर्णिम वर्षों में न केवल भारत के ऊर्जा क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति के प्रवाह को निरंतर गति दी है। इस अवसर पर उन्होंने एनएचपीसी की 50 वर्षों की यात्रा में एनएचपीसी से जुड़े सभी हितधारकों का भी धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से एनएचपीसी आज इस ऊँचाई पर पहुँची है।
 
समारोह में विख्यात गायक व संगीतकार श्री आनंद राज आनंद तथा प्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री संकेत भोसले ने क्रमशः अपनी संगीतमय एवं हास्य प्रस्तुति दी।
 
इससे पूर्व पूर्वान्ह में निगम मुख्यालय, फ़रीदाबाद में एक अवार्ड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने एनएचपीसी के झंडे को फहराकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक व श्रीमती शिखा गुप्ता के साथ श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक) व श्रीमती मोना लाल, श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएं) व श्रीमती गरिमा सिंह,  श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी) व श्रीमती सोमा अधिकारी, श्री महेश शर्मा, निदेशक (वित्त) व श्रीमती रिंकू शर्मा तथा श्री संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वन्दे मातरम गीत भी गाया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री महोदय के भाषण को भी वेबलिंक के माध्यम से अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, निदेशकगण सहित बड़ी संख्या में उपस्थित एनएचपीसी कार्मिकों द्वारा सुना गया।
 
इस कार्यक्रम के दौरान, "एनएचपीसी पुरस्कार योजना 2024-25" के विजेताओं, जैसे सर्वश्रेष्ठ पावर स्टेशन, सर्वश्रेष्ठ निर्माण परियोजना, अनुकरणीय प्रतिबद्धता, एनएचपीसी स्टार और कक्षा 10वीं व 12वीं के स्टार छात्रों आदि को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, निदेशक मंडल के साथ अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक द्वारा विभिन्न विभागीय प्रकाशनों का भी विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एनएचपीसी कार्मिकों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
*****
फरीदाबाद
08.11.2025

Useful Links

  • › R&D
  • › RTI
  • › Career
  • › SMART Online Dispute Resolution (ODR)
  • › Vigilance
  • › Citizen Charter
  • › Investors' Corner
  • › Public Grievances (External website that opens in a new tab)
  • › राजभाषा ज्योति
  • › Services & Initiative
  • › Important Links
  • › Integrity Pact
  • › Tender & Bids
  • › ISO Certification
  • › Site Map
  • › Vendor Portal (External website that opens in a new tab)
  • › Consultancy
  • › CLPM (External website that opens in a new tab)
  • › Accessibility and Usability
  • › Sampark/e-portal (Ex-Employee)
  • › Online Payment (External website that opens in a new tab)
  • › Download
  • › Website Policy
  • › Web Information Manager
  • › Commercial
  • › Employee Corner
  • › Rajbhasha Corner
  • › Guideline for Release of 75% of Arbitral Awards
  • › e-Sushrut HMIS (External website that opens in a new tab)
  • › Privacy Policy
  • › Hyperlinking Policy
  • › Copyright Policy
  • › Terms & Conditions
  • › Disclaimer
  • › Accessibility Statement
  • › Screen Reader Access
  • › Help
  • › Feedback / Grievances
  • › Contact Us

Connect with Us

Social Media
Certifications
STQC Certified Quality Website STQC Certified Great Place to Work Certified Great Place to Work
Total Visitors: 9,219,234

Contact Us

Web Information Manager (WIM)

General Manager (IT)

Email: webmaster[at]nhpc[dot]nic[dot]in

Phone: +91-129-2588239 (Mon–Fri, 09:00–17:30 IST)

Appellate Authority

Naveen Kumar Jain

Designation : Executive Director

E mail : nhpc-rti[at]nhpc[dot]nic[dot]in

Corporate Office
NHPC Office Complex, Sector 33, Faridabad, Haryana - 121003, India

Copyright © 2026 NHPC Limited. All Rights Reserved.

Content owned by NHPC Limited. Designed, developed and hosted by National Informatics Centre (NIC).

Last Updated:  02.11.2026
Cookie Policy Notice: This website uses cookies to provide an enhanced and personalized user experience. By clicking accept, you agree to the policies outlined in our Privacy & Cookie Policy.

Cookie Preferences

Essential Cookies (Mandatory)

Required for core website functionality, security, accessibility preferences (font size, theme) and navigation.

Always Active
Analytics & Performance Cookies

Helps us understand visitor traffic and page usage to continuously improve public service delivery.

⚠️

External Website Link

You are leaving this website and navigating to an external portal. Are you sure you want to proceed?

Destination: