PDF Modals Example
  • 5 out of 5 stars rating एक नवरत्न कंपनी
  • कर्मचारी कॉर्नर
  • आईएसओ
  • सरल उपयोग
  • साइट मैप
  • सहायता
  • मुख्य अनुभाग पर जाएँ
  • English | |
National Hydroelectric Power Corporation Ltd, India
STQC Certificate Great place to work. Certified February 2025 to February 2026 INDIA National Emblem of India
Close menu
  • होम
  • हमारे बारे में
    एक्सप्लोर अवलोकन दृष्टिकोण लक्ष्य प्रोफ़ाइल उद्देश्य ऑर्गनाइज़ेशन चार्ट भूमिका व उत्तरदायित्व वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर व्यापार आचरण तथा आचार संहिता संस्था के बहिर्नियम एवं अंतर्नियम
    प्रबंधन निदेशक मंडल निदेशकों की समिति
    अन्य सम्मान और पुरस्कार संपर्क करें
  • व्यवसाय
    पावर स्टेशन
    निर्माणाधीन परियोजनाएं
    विकासधीन परियोजनाएं
    संयुक्त उद्यम / सहायक - परियोजनाएं
    डिपोजिट / टर्नकी
    परामर्श
    संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियां
  • हितधारक
    निवेशक अध्‍यक्षीय वक्तव्य वित्तीय परिणाम घोषणाएं वार्षिक रिपोर्ट्स आगे.... विद्युत मंत्रालय के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन
    विक्रेता स्टार्टप/एमएसएमई कॉर्नर विक्रेता पोर्टल निविदा एवं बोलियां आनलाईन भुगतान सीएलपीएम पोर्टल
  • वाणिज्यिक
    अवलोकन
    पावर ट्रेडिंग सेल
    सम्पर्क
    लागू कानून और नियमन
    लाभार्थी
    राजस्व वसूली/निष्पादन
    संचालित पावर स्टेशन
    टैरिफ
    बिलिंग
    शुल्क याचिका
    वाणिज्यिक सूचनाएँ
  • स्थिरता
    पर्यावरण प्रस्तावना प्रमुख क्षेत्र छह मासिक रिपोर्ट आर एंड आर पहल इवेंट्स पर्यावरण मंजूरी कॉर्पोरेट पर्यावरण नीति
    सी एस आर अवलोकन सीएसआर नीति सीएसआर संप्रेषण कार्य-नीति सीएसआर परियोजना चयन दिशानिर्देश सीएसआर योजना/गतिविधि सीएसआर गतिविधि रिपोर्ट सम्मान और पुरस्कार प्रपत्र और प्रारूप
    ईएसजी/बीआरएसआर नीतियां स्थिरता रिपोर्ट
  • मीडिया
    मीडिया प्रेस विज्ञप्ति
    गैलरी वीडियो गैलरी
    डाउनलोड एनएचपीसी कॉर्पोरेट पुस्तिका
    फोटो गैलरी फोटो दीर्घा एनएचपीसी द्वारा नव वर्ष 2023 के स्वागत हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा एनएचपीसी निगम मुख्यालय में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियाँ एनएचपीसी द्वारा 47वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन एनएचपीसी ने 49वां स्थापना दिवस - झलकियाँ कवि सम्मेलन - 2024 की झलकियाँ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 भारत रत्न डा. भीमराओ आंबेडकर 133वीं जयंती समारोह स्वच्छता पखवाड़ा - 2024 वसंत उत्सव 2025 की झलकियाँ एनएचपीसी स्वर्ण जयंती एवं 51वां स्थापना दिवस का आयोजन नव वर्ष 2026 के अवसर पर दिनांक 01.01.2026 को निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम की झलकियाँ गणतंत्र दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एनएचपीसी निगम मुख्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम की झलकियाँ वसंत उत्सव 2026 - झलकियाँ
  • कैरियर
    वर्तमान अधिसूचना
    बैकलॉग रिक्तियां
    सामान्य सूचना
    मेडिकल फिटनेस के लिए मानदंड और मानक
    आरक्षण रोस्टर सीधी भर्ती आरक्षण रोस्टर प्रमोशन रोस्टर PwBD रोस्टर
  • होम
  • समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति
Nhpc

समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति

श्री परेश राणपरा ने एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में पदभार ग्रहण किया

NHPC
राणपरा ने एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में पदभार ग्रहण कियाश्री परेश

श्री परेश राणपरा ने 30 जुलाई 2026 को विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित नवरत्न उद्यम एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। एनएचपीसी में निदेशक (कार्मिक) के रूप में नियुक्ति से पहले, श्री राणपरा ग्रिड-इंडिया में निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यरत थे, जहाँ उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन, प्रतिभा विकास, संगठनात्मक क्षमता निर्माण और कार्यबल योजना के क्षेत्रों में कार्यनीतिक नेतृत्व प्रदान करने संबंधी उत्तरदायित्वों का सफल निर्वहन किया।

श्री राणपरा, विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक और निजी संगठनों में 31 वर्षों से अधिक के समृद्ध अनुभव के साथ कुशल मानव संसाधन पेशेवर हैं। उन्होंने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा से सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (एमएसडब्ल्यू) और सरदार पटेल विश्वविद्यालय से व्यवसाय प्रशासन में स्नातक (बीबीए) की डिग्री प्राप्त की है। वह एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से प्रमाणित मूल्यांकनकर्ता भी हैं।

ग्रिड-इंडिया में, पदस्थ रहते हुए श्री राणपरा ने प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ साझेदारी करते हुए क्षमता निर्माण अवसंरचना को सुदृढ़ करके अधिगम एवं विकास पर कार्यनीतिक रूप से जोर दिया। दीर्घकालिक नेतृत्व निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, श्री राणपरा ने योग्यता अवसंरचना पर आधारित उत्तराधिकार योजना पहलों को सफलतापूर्वक लागू किया। उन्होंने क्षमता निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय परामर्श कार्यों के अवसरों को भी तलाशा है और उन्हें आगे बढ़ाया है।

ग्रिड-इंडिया में शामिल होने से पूर्व, श्री राणपरा ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) में मानव संसाधन प्रमुख के रूप में कार्य किया, जहाँ उन्होंने जीयूवीएनएल समूह के 60,000 से अधिक कार्मिकों के लिए मानव संसाधन नीतियों के निर्माण संबंधी उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठनात्मक परिवर्तन प्रबंधन और संचार प्रक्रिया का नेतृत्व करते हुए तत्कालीन गुजरात विद्युत बोर्ड (जीईबी) के सफल पुनर्गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीयूवीएनएल समूह की कंपनियों में कार्य-निष्पादन प्रबंधन प्रणाली के अभिकल्पन और कार्यान्वयन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मध्य गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (एमजीवीसीएल) में संगठनात्मक पुनर्गठन, कार्यबल के युक्तिकरण, जनशक्ति नियोजन और वरिष्ठ नेतृत्व पदों के लिए उत्तराधिकार-नियोजन से संबंधित प्रमुख मानव संसाधन पहलों का नेतृत्व किया। इसके साथ ही, उन्होंने नेतृत्व विकास, कर्मचारी अभिप्रेरणा और दक्षता-वृद्धि से संबंधित कई कार्यक्रमों की संकल्पना और कार्यान्वयन का कार्य किया। उन्होंने नवाचार और सतत अधिगम की संस्कृति को बढ़ावा दिया, ताकि कार्यबल को विद्युत क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं-विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा के बढ़ते एकीकरण को पूरा करने के लिए अपेक्षित उभरते कौशलों से सुसज्जित किया जा सके।

एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (कार्मिक) के रूप में श्री राणपरा कंपनी के मानव संसाधन संबंधी कार्यों को कार्यनीतिक दिशा प्रदान करेंगे। उनके दायित्वों में मानव संसाधन नियोजन, प्रतिभा प्रबंधन, संगठनात्मक विकास, औद्योगिक संबंध, अधिगम एवं विकास, कर्मचारी सहभागिता तथा कार्मिकों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल होंगे। उनके व्यापक अनुभव और नेतृत्व से एनएचपीसी की मानव संसाधन क्षमताएँ और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा कंपनी की निरंतर प्रगति एवं संगठनात्मक उत्कृष्टता के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।
*******
फ़रीदाबाद
30.07.2026
 

आर एंड डी
आर.टी.आई.
कैरियर
स्मार्ट ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर)
सतर्कता
नागरिक चार्टर
निवेशक कॉर्नर
लोक शिकायत
राजभाषा ज्योति
सेवाएं और पहल
महत्वपूर्ण लिंक
इंटेग्रिटी पैक्ट
निविदा एवं बोलियां
आईएसओ प्रमाणन
साइट मानचित्र
वेंडर जोन
परामर्श
सी एल पी एम
अभिगम्यता और उपयोगिता
संपर्क/ई-पोर्टल (सेवानिवृत कर्मचारी)
ऑनलाइन पेमेंट
डाउनलोड
वेबसाइट नीति
वेब सूचना प्रबंधक
वाणिज्यिक
कर्मचारी कॉर्नर
राजभाषा कॉर्नर
75% आर्बिट्रल अवार्ड जारी करने के लिए दिशानिर्देश
ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट
स्वर्ण जयंती वर्ष प्रकाशन आदि
पता

एनएचपीसी कार्यालय परिसर,
सेक्टर 33, फरीदाबाद, हरियाणा 121003


हमसे संपर्क करें
सहायता
नियम एवं शर्तें
कॉपीराइट © 2026 एनएचपीसी लिमिटेड, सर्वाधिकार सुरक्षित
  • अंतिम बार अद्यतन: 30-07-2026 15:56:09

  • साइट विज़िटरों की संख्या : 7773953
  • शिकायतें