Default image description

डॉ. बर्नाडेट लिंगदोह स्वतंत्र निदेशक
 डीआईएन: 11836182

डॉ. बर्नाडेट लिंगदोह कॉर्पोरेट नेतृत्व, शिक्षा जगत और संगठनात्मक विकास में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ एक कुशल मानव संसाधन और कॉर्पोरेट मामलों की पेशेवर हैं। वह वर्तमान में कैलिचे में मानव संसाधन और कॉर्पोरेट मामलों के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहीं हैं, जहां वह संगठन की मानव पूंजी रणनीति, कॉर्पोरेट प्रशासन समर्थन, हितधारक सहभागिता और जन विकास पहल का नेतृत्व करती हैं।

उन्होंने ग्राहक सेवा उद्योगों एवं अंतर्राष्ट्रीय बजार में सम्प्रेषण कौशल पर केंद्रित शोध कार्य के साथ द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (ईएफएलयू), हैदराबाद से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उन्हें, उनकी पेशेवर कार्यप्रणाली में कार्यनीतिक सम्प्रेषण, नेतृत्व विकास और संगठनात्मक प्रभावशीलता को एकीकृत करने में सक्षम बनाया है।

अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में, डॉ. लिंगदोह ने नेतृत्व विकास, संस्थागत विकास, कर्मचारी सहभागिता और कॉर्पोरेट संचार में योगदान करते हुए उद्योग और शैक्षणिक परिवेश में कार्य किया है। वह समावेशी कार्यस्थल बनाने, संगठनात्मक संस्कृति को सुदृढ़ बनाने और नवाचार और सतत विकास को प्रोत्साहित करने वाले सहयोगपूर्ण वातावरण के संवर्धन के प्रति दृढ़प्रतिज्ञ हैं।

अपने कार्मिक केंद्रित नेतृत्व दृष्टिकोण के लिए प्रख्यात डॉ. लिंगदोह कार्यनीतिक सोंच एवं व्यावहारिक अनुभव का समन्वय करते हुए संगठनों को लचीली टीमें विकसित करने, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को बढ़ाने और दीर्घकालिक संगठनात्मक उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता मिल सके।