PDF Modals Example
  • 5 out of 5 stars rating एक नवरत्न कंपनी
  • कर्मचारी कॉर्नर
  • आईएसओ
  • सरल उपयोग
  • साइट मैप
  • सहायता
  • मुख्य अनुभाग पर जाएँ
  • English | |
National Hydroelectric Power Corporation Ltd, India
STQC Certificate Great place to work. Certified February 2025 to February 2026 INDIA National Emblem of India
Close menu
  • होम
  • हमारे बारे में
    एक्सप्लोर अवलोकन दृष्टिकोण लक्ष्य प्रोफ़ाइल उद्देश्य ऑर्गनाइज़ेशन चार्ट भूमिका व उत्तरदायित्व वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर व्यापार आचरण तथा आचार संहिता संस्था के बहिर्नियम एवं अंतर्नियम
    प्रबंधन निदेशक मंडल निदेशकों की समिति
    अन्य सम्मान और पुरस्कार संपर्क करें
  • व्यवसाय
    पावर स्टेशन
    निर्माणाधीन परियोजनाएं
    विकासधीन परियोजनाएं
    संयुक्त उद्यम / सहायक - परियोजनाएं
    डिपोजिट / टर्नकी
    परामर्श
    संयुक्त उद्यम/सहायक कंपनियां
  • हितधारक
    निवेशक अध्‍यक्षीय वक्तव्य वित्तीय परिणाम घोषणाएं वार्षिक रिपोर्ट्स आगे.... विद्युत मंत्रालय के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन
    विक्रेता स्टार्टप/एमएसएमई कॉर्नर विक्रेता पोर्टल निविदा एवं बोलियां आनलाईन भुगतान सीएलपीएम पोर्टल
  • वाणिज्यिक
    अवलोकन
    पावर ट्रेडिंग सेल
    सम्पर्क
    लागू कानून और नियमन
    लाभार्थी
    राजस्व वसूली/निष्पादन
    संचालित पावर स्टेशन
    टैरिफ
    बिलिंग
    शुल्क याचिका
    वाणिज्यिक सूचनाएँ
  • स्थिरता
    पर्यावरण प्रस्तावना प्रमुख क्षेत्र छह मासिक रिपोर्ट आर एंड आर पहल इवेंट्स पर्यावरण मंजूरी कॉर्पोरेट पर्यावरण नीति
    सी एस आर अवलोकन सीएसआर नीति सीएसआर संप्रेषण कार्य-नीति सीएसआर परियोजना चयन दिशानिर्देश सीएसआर योजना/गतिविधि सीएसआर गतिविधि रिपोर्ट सम्मान और पुरस्कार प्रपत्र और प्रारूप
    ईएसजी/बीआरएसआर नीतियां स्थिरता रिपोर्ट
  • मीडिया
    मीडिया प्रेस विज्ञप्ति
    गैलरी वीडियो गैलरी
    डाउनलोड एनएचपीसी कॉर्पोरेट पुस्तिका
    फोटो गैलरी फोटो दीर्घा एनएचपीसी द्वारा नव वर्ष 2023 के स्वागत हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा एनएचपीसी निगम मुख्यालय में आयोजित 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की झलकियाँ एनएचपीसी द्वारा 47वीं वार्षिक आम बैठक का आयोजन एनएचपीसी ने 49वां स्थापना दिवस - झलकियाँ कवि सम्मेलन - 2024 की झलकियाँ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 भारत रत्न डा. भीमराओ आंबेडकर 133वीं जयंती समारोह वसंत उत्सव 2025 की झलकियाँ एनएचपीसी स्वर्ण जयंती एवं 51वां स्थापना दिवस का आयोजन
  • कैरियर
    वर्तमान अधिसूचना
    बैकलॉग रिक्तियां
    सामान्य सूचना
    मेडिकल फिटनेस के लिए मानदंड और मानक
    आरक्षण रोस्टर सीधी भर्ती आरक्षण रोस्टर प्रमोशन रोस्टर PwBD रोस्टर
  • होम
  • समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति
Nhpc

समाचार और अपडेट / प्रेस विज्ञप्ति

सीसीईए ने अरुणाचल प्रदेश में स्थित 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए निवेश मंजूरी प्रदान की

NHPC
सीसीईए ने अरुणाचल प्रदेश में स्थित 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए निवेश मंजूरी प्रदान की 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने अरुणाचल प्रदेश के कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमे जिलों में स्थित 1720 मेगावाट की कमला जलविद्युत परियोजना (एचईपी) के निर्माण के लिए 26,069.50 करोड़ रुपए की निवेश मंजूरी प्रदान की है। परियोजना की  अनुमानित पूर्णता अवधि 96 माह है। 1720 मेगावाट (8 x 210 मेगावाट + 1 x 40 मेगावाट) की संस्थापित क्षमता वाली कमला जलविद्युत परियोजना से प्रतिवर्ष 6,870 मिलियन यूनिट (एमयू) स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन होने की संभावना है। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति को सुदृढ़ करने, विद्युत की अधिकतम मांग के प्रबंधन में सहायता करने, राष्ट्रीय ग्रिड के संतुलन में योगदान देने और ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ नियंत्रण के लाभ प्रदान करने में सहायक होगी।
 
यह परियोजना एनएचपीसी लिमिटेड और अरुणाचल प्रदेश सरकार के बीच एक संयुक्त उद्यम कंपनी के माध्यम से  क्रियन्वित की जाएगी। भारत सरकार बाढ़ नियंत्रण घटक के लिए बजटीय सहायता के रूप में 4,743.98 करोड़  रुपए और सड़कों, पुलों तथा संबंधित पारेषण प्रणालियों सहित अवसंरचना स्थापित करने के लिए 1,340 करोड़ रुपए प्रदान करेगी। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार के इक्विटी हिस्से के लिए 750 करोड़ रुपए की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) प्रदान की जाएगी।
 
इस अवसर पर श्री भूपेन्द्र  गुप्ता, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी ने कमला जलविद्युत परियोजना के विकास में निरंतर समर्थन और सहयोग देने के लिए भारत सरकार, श्री नरेंद्र मोदी, माननीय प्रधानमंत्री और अरुणाचल प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “इस परियोजना को मंजूरी प्राप्त होना जलविद्युत क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और यह देश में स्वच्छ और सतत ऊर्जा विकास की ओर किए जा रहे निरंतर प्रयास को दर्शाती है। यह परियोजना ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने, ग्रिड की स्थिरता को बढ़ाने और अवसंरचना के निर्माण, रोज़गार सृजन तथा स्थानीय क्षेत्र के विकास के माध्यम से अरुणाचल प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
 
अरुणाचल प्रदेश को12% निःशुल्क विद्युत के साथ-साथ स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एलएडीएफ) के लिए अतिरिक्त 1% निःशुल्क विद्युत भी प्राप्त होगी। इस परियोजना से क्षेत्र को अवसंरचनात्मक विकास के माध्यम से बेहतर कनेक्टिविटी, रोजगार सृजन और स्थानीय क्षेत्र का विकास आदि जैसे पर्याप्त सामाजिक-आर्थिक लाभ मिलने की भी उम्मीद है। इस क्षेत्र को समर्पित परियोजना निधि के माध्यम से अस्पतालों, स्कूलों और बाजार-मंडियों जैसे आवश्यक सामुदायिक अवसंरचना के निर्माण से भी लाभ होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, परियोजना से जुड़े मुआवजे, रोजगार के अवसरों और सीएसआर पहलों के माध्यम से स्थानीय आबादी को लाभ मिलने की उम्मीद है।
 
कमला जलविद्युत परियोजना के अतिरिक्त, अरुणाचल प्रदेश और असम में एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही तीन प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएं नामतः सुबनसिरी लोअर (2000 मेगावाट), दिबांग बहुद्देशीय (2880 मेगावाट) और ईटालिन (3097 मेगावाट) हैं। सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना (2000 मेगावाट) निर्माण के अग्रिम चरण में है, जिसमें से 750 मेगावाट क्षमता पहले ही चालू की जा चुकी है और दिसंबर 2026 तक शेष क्षमता के चालू होने की संभावना है।
*****
फरीदाबाद
08.04.2026

आर एंड डी
आर.टी.आई.
कैरियर
स्मार्ट ऑनलाइन विवाद समाधान (ओडीआर)
सतर्कता
नागरिक चार्टर
निवेशक कॉर्नर
लोक शिकायत
राजभाषा ज्योति
सेवाएं और पहल
महत्वपूर्ण लिंक
इंटेग्रिटी पैक्ट
निविदा एवं बोलियां
आईएसओ प्रमाणन
साइट मानचित्र
वेंडर जोन
परामर्श
सी एल पी एम
अभिगम्यता और उपयोगिता
संपर्क/ई-पोर्टल (सेवानिवृत कर्मचारी)
ऑनलाइन पेमेंट
डाउनलोड
वेबसाइट नीति
वेब सूचना प्रबंधक
वाणिज्यिक
कर्मचारी कॉर्नर
राजभाषा कॉर्नर
75% आर्बिट्रल अवार्ड जारी करने के लिए दिशानिर्देश
ई-सुश्रुत हॉस्पिटल मैनेजमेंट
स्वर्ण जयंती वर्ष प्रकाशन आदि
पता

एनएचपीसी कार्यालय परिसर,
सेक्टर 33, फरीदाबाद, हरियाणा 121003


हमसे संपर्क करें
सहायता
नियम एवं शर्तें
कॉपीराइट © 2026 एनएचपीसी लिमिटेड, सर्वाधिकार सुरक्षित
  • अंतिम बार अद्यतन: 08-04-2026 17:55:58

  • साइट विज़िटरों की संख्या : 7773953
  • शिकायतें